गुरुग्राम, 7 दिसंबर(सतीश कुमार राघव): टोल टैक्स पर एक महिला ने सरेआम अपनी दबंगई दिखाई। हुआ यूँ कि एक महिला की किसी बात को लेकर महिला टोल कर्मी से बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और महिला ने गाड़ी से उतरकर सीधे महिला टोल कर्मी का गिरेबान पकड़ लिया। बचाव में महिला टोल कर्मी ने भी उक्त महिला को जवाब दिया और बात हाथापाई तक जा पहुंची।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं यह पूरा विवाद वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में उक्त महिला टोल कर्मी पर हाथ उठाते साफ़ नजर आ रही है। महिला ने टोल कर्मी का गिरेबान पकड़ा तो वो भी पीछे नहीं रही और उसने भी उक्त महिला की इस हरकत का पलट जवाब दिया।
वहीं वीडियो में उक्त महिला के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है जोकि बीच बचाव करता दिखाई दिया। तो दूसरी तरफ मौजूद अन्य टोल कर्मी भी बीचबचाव करते नजर आए। टोल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। घटना खेड़की टोल की है जहां टोल टैक्स को लेकर यह विवाद शुरू हुआ और काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
