Saturday , 25 July 2026

Gurugram : बाइक की टक्कर से महिला की मौत; युवक को भी आईं चोटें,

सोहना सदर थाना क्षेत्र के निमोठ के गांव चोहड़पुर में लकड़ी लेने गई एक महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं। महिला के परिवार ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।गांव हरचंदपुर निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि उनकी 51 वर्षीय माता सुमित्रा रविवार शाम पास के ही गांव चोहड़पुर में मोहिनी फार्म से लकड़ी लेने गई थीं। जब वह लकड़ी लेकर भगवती पेट्रोल पंप के पास मेन रोड को क्रास कर रही थीं, तो बल्लबगढ़ की तरफ से आए बाइक सवार युवक ने सुमित्रा को सीधी टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *