Sunday , 1 November 2026

आल इंडिया योग फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई चौथी पंजाब स्तरीय योग चैम्पियनशिप

फाजिल्का, 6 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए देशभर में अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत आज आल इंडिया योग फेडरेशन द्वारा पंजाब के जिला फाज़िलका के अबोहर में चौथी पंजाब स्तरीय योग चैम्पियनशिप के मुकाबले करवाए गए। जिसमें पंजाब के अलग अलग जिलों से आए सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के करीब 500 करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।
इस योग प्रतियोगिता में आल इंडिया योग स्पोर्टस दिल्ली सरकार से पहुंचे डायरेक्टर डॉ राम अवतार और पंजाब योगा स्पोर्टस सैल के अध्यक्ष अरुण भल्ला की देख रेख में पूरे पंजाब की अलग अलग आयु वर्ग की टीमों के मुकाबले करवाए गए।  इस मुकाबले में पहली पोजीशन पर जिला फाजिल्का रहा और दूसरे नंबर पर जालंधर और तीसरे नंबर पर पटियाला की टीम आई है। बता दें इस योग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में लड़कियां भी शामिल रही। योग प्रतियोगिता में  पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को स्मृति चिन्ह, सर्टिफकेट और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
योग मुकाबले में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा  इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।  इसके साथ ही उन्होंने सरकार से योग यूनिवर्सिटी बनाए जाने की भी मांग की।
इस मौके बात करते हुए योग गुरु स्वामी जय देव और स्वामी सुख राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब के 11 जिलों से आऐ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में चुने गए खिलाड़ी आगे दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस तरह के योग मुकाबले साल भर में दो तीन बार करवाए जाते हैं ताकि नौजवान पीढ़ी अपने जीवन को स्वस्थ बना सकें। उन्होंने कहा कि आज हर एक व्यक्ति के शरीर में इतने रोग पैदा हो गए हैं जो कि दवाइयां लेने से भी ठीक नहीं होते  उन्होंने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए हर किसी को योग को अपनाना चाहिए ताकि  उनका जीवन स्वस्थ बना रहे वहीं उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि आज सिर्फ पंजाब ही ऐसा राज्य है जहाँ योगा की ग्रेडेशन नहीं है और जल्द से जल्द इसकी ग्रेडेशन की जाए ताकि इन खिलाड़ियों को उनके भविष्य में इसका लाभ मिल सके ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *