पानीपत के माडल टाउन एरिया में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। दरसअल एक व्यापारी एमकेके स्कूल के पास सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार भी हो गए। व्यापारी ओम के साथी का कहना है कि, स्नेचिंग के बारे में उन्हें अंदाजा ही नहीं चला।
इस घटना के बाद पीड़ित ने पानीपत विधायक के पास फोन किया और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अब चेन स्नेचर के आरोपियों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है, ये देखने वाली बात होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
