शिमला, 17 अक्तूबर(रीषा चौहान): नरेंद्र बरागटा को सरकार द्वारा चीफ व्हीप बनाये जाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शिमला सचिवालय में कार्यकर्ताओ के साथ किया धन्यवाद । इसक वहीं इस दौरान जयराम सरकार ने नरेंद्र बरागटा को सरकार द्वार चलाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम का जिम्मा भी सौपा, जिसे उन्होंने ने पूरी जिम्मेवारी के साथ निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओ का आम आदमी तक फायदा पहुंचे इसके लिए वे काम करेंगे और जो लोगों की जनमंच को लेकर समस्याएं होंगी उन्हें सरकार के साथ बात करके हल किया जायगा
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा की तारीफ में कहा कि वह पार्टी के बहुत ही अनुभवी नेता है और सरकार में भी काफी वरिष्ट है। इसलिए जनमंच की जिम्मेवारी उन्हें सौपी गई है। उन्होंने दवा किया कि 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा चारो सीटो पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश में नेतृत्व नही है और लोग आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। पिछले 4 साल में नरेंद्र मोदी ने देश में विकास को गति दी है।
वहीं मौके पर मौजूद भाजपा पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार बेहतर काम कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्त्ता एकजूट होकर पार्टी को अच्छी जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में इतने लम्बे अरसे तक काम किया लेकिन फिर भी इतना विकास नही किया जितना मोदी सरकार ने किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
