Sunday , 26 July 2026

9वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, स्कूल की इमारत से लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के शामली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने  है जहां पर, कैराना कस्बे में 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रिंसिपल के बेटे पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। छात्रा ने 26 मार्च शनिवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल प्रबंधन ने नही दी पुलिस को सूचना
पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि, मृतक के परिवार द्वारा बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अंकित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि, अंकित लड़की को प्रताड़ित करता था और 26 मार्च को छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की इमारत से छलांग लगा दी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

Read More Stories:

छात्रा के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि, प्रबंधन ने उन पर अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया था। स्थानीय लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने बताया कि, अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *