अमृतसर, 15 अगस्त। शहीदों की पावन धरती जलियांवाला बाग़ में 72 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने मुख्य रूप से शिरकत कर ध्वजारोहण की रस्म अदा की।
डॉक्टर वेरका ने अपने भाषण में सबसे पहले सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता दिवस की महतवत्ता को समझाया। डॉक्टर वेरका ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस दिन भारत को आज़ादी मिली थी और हमें स्वतंत्र रूप से जीने के अधिकार मिले थे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हर धर्म के लोग रहते हैं , इसलिए भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें हर धर्म , राजनीती से ऊपर उठकर देश में फैली कुरीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ फिरकू ताकतें आज 20-20 रेफरेंडम के नाम पर देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हमें मिलकर उनका सपना चकनाचूर करना है।
डॉक्टर वेरका ने आज जलियांवाला बाग़ में सभी लोगों को ड्रग्स जैसी बीमारी को त्यागने और देश के भले के लिए हर अच्छा कार्य करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर पांच स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित भी किया गया। डॉक्टर वेरका ने कहा कि जलियांवाला बाग़ में ये कार्यक्रम करने का मुख्य मकसद नौजवान पीडी को इतिहास के बारे में जागरूक करना और विदेशों से आने वाले सैलानियों को भारत की परम्परों से अवगत कराना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
