नेशनल डेस्क: राजस्थान के अलवर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक गांव में युवती से रेप करने में असफल रहे युवक ने लड़की की आंख फोड़ दी। पीड़िता को गंभीर हालत में जयपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता की 7 दिन बाद शादी होनी थी। पीड़ित युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ 7 दिन पहले ही दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। घटना शुक्रवार रात की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी
पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी हरियाणा निवासी हरिओम (21) करीब एक साल पहले पलवल से आते समय बस में मिला था। बस में बातचीत की। तब उसने मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद वह युवती से बातचीत करने लगा। एक बार युवती को किसी बहाने से अपने साथ ले गया। बाहर के होटल में उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने इसका वीडियो भी बना लिया, फिर बार-बार युवती को मनचाही जगह बुलाने का दबाव बनाता रहा। बाद में यह बात परिवार को पता लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
