सपनों की नगरी मुम्बई में देखा गया सुशांत सिंह राजपूत का सपना आज हजारों किलोमीटर दूर फरीदाबाद में पूरा हो गया, सुशांत सिंह ने अपनी ड्रीम बुक में लिखा था कि वो अपने जीवन में 1000 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना चाहते हैं,,, दुर्भाग्यवश ये सपना पूरा नहीं हो पाया, मगर आज कई संस्थाओं ने मिलकर पौधे लगाने वाले सुशांत सिंह के सपने को आज साकार कर दिया,,, बीके चैक के समीप दशहरा मैदान में सैंकडों पौधे लगाकर उनके सपने की शुरूआत की और अब पूरे शहर में करीब 2 हजार पौधे लगाये जायेंगे,,, इस दौरान युवाओं ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मशांति के लिये पहले हवन यज्ञ किया और फिर उन्हें श्रद्वांजली अर्पित की,,, इस दौरान इस मुहिम के संस्थापक जसवंत पवार ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की ड्रीम बुक में देखा था कि वह 1000 पौधे लगाना चाहते थे मगर नहीं लगा पाये इस लिये उन्होंने उनके सपने को पूरा किया है और आज बीके चैक के समीप दशहरा मैदान में पौधारोपण किया गया, इतना ही नहीं उनकी याद मे श्रंद्वाजली भी दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पौधारोपण में शामिल हुई समाजसेवी सीमा भारद्वाज ने कहा कि बहुत खुशी है कि सुशांत सिंह का सपना फरीदाबाद के युवाओं ने पूरा किया है, वह चाहती है कि उनके केस में जल्द कोई न कोई फैंसला आये ताकि देश के युवाओं को जानकारी मिल सके कि आखिर सुशांत के साथ क्या हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सारा देश जानना चाहता है कि आखिर उन्होनें सुसाइड की है या उनकी हत्या की गई है,,,जिसके लिए सारा देश उनके परिवार वालों के स्पोर्ट में खड़ा,,,अब देखना ये होगा की सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह कब जनता के सामने आती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
