1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के पहले 5 दिनों में कुल 67,566 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर लिए हैं। बुधवार को बालटाल बेस कैंप और नुनवान बेस कैंप से 18,354 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए। इनमें 12483 पुरुष, 5146 महिलाएं, 457 बच्चे, 266 साधु और 2 साध्वियां शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार को भी 6 हजार यात्रियों के साथ छठा जत्था दोनों बेस कैंप से रवाना हुआ। 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक के साथ समाप्त होगी।
मबन जिला प्रशासन ने NH-44 पर अमरनाथ यात्रियों के लिए नाशरी से बनिहाल तक फ्री मेडिकल कैंप लगाए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. ओपिंदर सिंह ने बताया कि लंगर, यात्री निवास और बाकी आवासों में 19 मेडिकल कैंप बनाए गए हैं। जहां यात्रियों के लिए निःशुल्क दवाएं, एम्बुलेंस सर्विस और टेस्टिंग जैसी सुविधाएं चौबीस घंटे उपलब्ध हैं।
नया कट ऑफ टाइम जारी
अधिकारियों ने बीते सोमवार को अमरनाथ जी यात्रा-2023 के लिए ट्रैफिक एडवायजरी में बदलाव किया है। जिसके अनुसार यात्रा के काफिले और बाकी यात्रियों के लिए एक नया कट-ऑफ टाइम जारी किया गया है। एडवाइजरी 4 जुलाई से 1 सितंबर तक लागू रहेगी। इसके मुताबिक आखिरी गाड़ी के नवयुग सुरंग पार करने का समय शाम 4 बजे किया गया है। यात्रा काफिले के इतर अन्य गाड़ियों के लिए जम्मू छोड़ने का समय शाम 5 बजे कर दिया गया है। इसके बाद किसी भी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
