फतेहाबाद के भट्टू कलां हत्या का एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसके बाद हर कोई सन्न है। यहां पर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को 4 युवकों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मुताबिक चारों बदमाशा जबरन बुजुर्ग के घर में घुसे और उनकी हत्या कर मौके से फरार भी हो गए। मृतक बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। पुिलस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डीएसपी की माने तो चारों आरोपी पड़ोसी ही थे। जिनकी तलाश फिल्हाल जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी तो ये भी सामने आ रही है कि चारों बदमाश युवक को ही मारने आए थे। लेकिन फिर घर में बुजुर्ग के साथ झड़प हुई और मामला खून खराबे तक जा पहुंचे। जिसके 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी जान गंवा दी। मृतक के बेटे ने इस पूरे मामले में रंजिश का होना बताया है।
पुलिस ने इस मामले मे आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। लेकिन देखने वाली बात तो ये होगी कि कानून के हाथ आरोपियों की गर्दन तक कब तक पहुंच पाते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
