Saturday , 12 September 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा के शो के दौरान खूनी झड़प, एक छात्र की मौत

पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा के शो के दौरान खूनी झड़प, एक छात्र की मौत

चण्डीगढ़, 29 मार्च – पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में शुक्रवार रात एक भीषण हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया। इस झड़प में चाकू घोंपने से चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक छात्र आदित्य ठाकुर की मौत हो गई। आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का निवासी था और पंजाब यूनिवर्सिटी में टीचर्स ट्रेनिंग सेकेंड ईयर का छात्र था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद घायल छात्रों को तुरंत PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर घटना की एक वीडियो वायरल हो गई, जिसमें एक युवक को चाकू से कई वार करते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *