Sunday , 26 July 2026

विवाहिता के साथ 4 दरिंदों ने की हैवानियत, पति को जान से मारने की धमकी देकर भगाया

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के पलवल से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत के अनुसार, गत 22 मार्च को उसके पास ठेकेदार का फोन आया कि वह अपनी पत्नी को घर भेज दे, उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई है। जब उसने घर पर बच्चे की तबीयत को लेकर पूछा तो उसकी बेटी ने कहा कि वह बीमार नहीं है और ना ही मां घर आई है। इसको लेकर पति को कुछ संदेह हुआ तो वह ठेकेदार के कमरे पर पहुंच गया। वहां उसके साथ दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे और शराब पी रहे थे।

Read More Stories:

पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया
उन्होंने उस शख्स को जान से मारने की धमकी दी और कमरे से भगा दिया। उसके बाद चारों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। वारदात के बाद पत्नी ने घर लौटकर पति को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पति ने थाने जाकर पुलिस को घटना की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *