यूपी डेस्क: अयोध्या में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया ट्रक
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है, वे अयोध्या के दौरे पर भी हैं। फोरलेन हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया।

शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रहीं थी चार छात्राएं
शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रहीं चार छात्राएं ट्रक के नीचे आ गईं। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने में पुलिस जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
