चंडीगढ़। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछले तीन महीनों के आकड़ों के अनुसार हरियाणा का एसजीएसटी संग्रहण पंजाब से ढाई गुणा ज्यादा रहा है और कर संग्रहण के मामले में हरियाणा देश के बड़े राज्यों में पहले नंबर पर है। कैप्टन अभिमन्यु 500 और 1000 रुपये के नोटों के चलन से बाहर होने की वर्षगांठ पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नोटबंदी के एक साल होने पर देश में हुए परिवर्तन पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मीडिया से रुबरु हुए। बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी थी। नोटबंदी को पूरी दुनिया ने स्वीकारा। नोटबंदी कालेधन और भ्रटाचार पर प्रहार है। नोटबंदी से गरीब तबके को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रणाली को पैसा देना और पारदर्शिता पैदा करना नोटबंदी के बाद संभव हुआ। इंटरस्ट रेट नीचे आया है जो अर्थव्यवस्था को मजबूती दर्शाता है। वित्त मंत्री ने कहा कि कालेधन के विरोध में प्रभावी कदम चलते रहेंगे। कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इसे काला दिवस के रूप में मना रही है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हम विपक्ष दल से उम्मीद करते हैं कि वे देशहित के इस निर्णय में सरकार का सहयोग दें। इसके साथ-साथ हमें स्वस्थ्य और स्वच्छ आलोचना पर भी ऐतराज नहीं है।
कांग्रेस शासित राज्य भी जीएसटी काउंसिल के सदस्य हैं और उन सबके सहयोग व समर्थन से ही यह लागू हुआ है। इतना ही नहीं कांग्रेस शासित राज्यों ने भाजपा शासित राज्यों से पहले काूनन पारित किया। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी को जीएसटी के प्रारूप की जानकारी नहीं दी गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
