“आप” पंजाब के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने गुरदासपुर उप चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है . मान ने कहा कि लोकतंत्र में लोग बड़े होते हैं व लोगों का फतवा स्वीकार करते हुए पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी और खामियां दूर की जाएंगी। भगवंत मान ने कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार सुनील जाखड़ को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह बतौर सांसद और पंजाब कांग्रेस प्रधान सभी वायदे तुरंत पूरे करवाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि गुरदासपुर उप चुनाव को आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पैमाना नहीं माना जा सकता क्योंकि राजनीति में समीकरण बदलते रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
