इंटरनेशनल डेस्क: कजाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी की रूह कांप उठेगी। यहां एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद 17 लोगों ने उसके साथ चार दिन तक गैंगरेप किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़की की पिटाई की फिर उसके साथ रेप किया
एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता 10वीं की छात्रा है। दरिंदों ने पहले तो लड़की की पिटाई की फिर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसको नदी में धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी गई। तो वहीं पीड़ित लड़की ने बताया कि, वह बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही थी, तभी कैब ड्राइवर ने उसको धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। जब उसको होश आया तो वह नग्न अवस्था में नदी के किनारे पड़ी थी उसके आसपास कई आदमी भी मौजूद थे।

Read More Stories
- त्योहारों के बावजूद भी कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट, बीते 24 घंटे में सामने आए 10,929 नए केस
- भाई ने अपने ही भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पत्नी के साथ अवैध संवंधों का था शक
छात्रा को मकान में ले गए दरिंदें
पीड़िता के अनुसार हैवानों ने नदी किनारे ही उसके साथ रेप किया फिर उसको उठाकर एक मकान में ले गए। वहां भी उसके साथ एक-एक कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की ने बताया कि दरिंदे उसके साथ रेप करते जाते फोन कर अपने साथियों को बुलाते जाते। उसके साथ चार दिनों तक दरिंदगी की गई। जिसके बाद उन्होंने मेरे कपड़े मुझे लौटा दिए मकान से बाहर धक्का दे दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
