नेशनल डेस्क: लोगों पर मंहगाई की जबरदस्त मार पड़ रही है। एक और जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। तो वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप से पहुंचाई जाने वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी हैं। बता दें, अभी सीएनजी की दिल्ली में कीमत 44.30 रु प्रति किलो थी। अब इस पर 90 पैसे प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, PNG के दामों में 1.25 प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रु प्रति किलो मिलेगी
दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रु प्रति किलो मिलेगी। वहीं, पीएनजी की कीमत 29.61 रु से बढ़ाकर 30.86 रुपए प्रति SCM कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी की ये कीमतें रविवार को सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इतना ही नहीं दिल्ली के अलावा एनसीआर और पश्चिमी यूपी में भी गैस के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होंगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
