Monday , 27 July 2026

15 अगस्त पर सामने आया ‘मणिकर्णिका’ का पहला पोस्टर, दमदार लुक में दिखीं कंगना रनौत

नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में कंगना का लुक बेहद शानदार है। बता दें कि आज फिल्म के टीजर को शेयर किया जाएगा और इससे पहले मेकर्स द्वारा फिल्म के पहले पोस्टर को शेयर किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में कंगना रनौत अपने बेटे को अपनी पीठ पर बांधे हुए, ब्रिटिशर्स से युद्ध करते हुए नजर आ रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कंगना रनौत की इस फिल्म को पहले इस साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था लेकिन वक्त से पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा न हो पाने के कारण फिल्म की रिलीज को आगे खिसका दिया गया। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे, सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत ने घुड़सवारी और तलवारबाजी जैसी कई चीजें सीखीं थी। वहीं फिल्म के इस सीन को शूट करते हुए कंगना घायल भी हो गई थीं। कंगना रनौत अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *