Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा में 14 साल की नाबालिगा के साथ दरिंदगी, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मे थाना आदर्श नगर क्षेत्र में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, विशेष समुदाय के दो लड़कों ने एक 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

वहीं थाने में पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने महिला थाना एसआई मुकेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इस मामले मैं सही तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही है और पीड़ित के साथ आए लोगों को धमका रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि  दोनों आरोपी  मुस्लिम समुदाय से  हैं और पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *