नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के इन अधिकारियों का नाम विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सराहनीय सेवाओं के लिए किया गया अलंकृत
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकाॅम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
