गुरुग्राम, 5 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम सेक्टर-37 इलाके में अवैध तरीके से चल रहे शराब के ठेके पर पुलिस कमिश्नर के इंटेलिजेंस ने रेड मारकर करीब 325 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। वहीं पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अवैध शराब का यह धंधा पुलिस की नाक के नीचे जोरों पर चल रहा था। जहां 24 घंटे चौकसी का दावा गुरुग्राम पुलिस करती है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं थी। बुधवार की शाम गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर की इंटेलिजेंस ब्रांच ने खांडसा रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पता चला कि शराब का अवैध कारोबार प्रशासनिक मिलीभगत से काफी समय से यहाँ चल रहा था। पुलिस ने इस छापेमारी में काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब औऱ बीयर बरामद की है। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ आईपीसी और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा कि ये अवैध शराब का यह धंधा यह कब से चल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
