
हरियाणा डेस्क:- यमुनानगर, सीआईए वन को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 14 साल से फ़रार चल रहे हत्यारोपी राजेश उर्फ राजू को यमुनानगर सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। 2009 में बिलासपुर में बीएसके सीमेंट फैक्टरी में मेकेनिक यादव राम की हत्या हुई थी। राजेश उर्फ राजू जो कि वहां लेबर का काम करता था उसी ने रंजिश के चलते यादव राम और अरविंद ठेकेदार पर फट्टियों से हमला किया जिसके बाद यादव राम ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था। और तब से पुलिस को राजू की तलाश थी। 2010 में इसे भगोड़ा घोषित किया गया और इस पर 5 हजार का ईनाम रखा गया था। जिसे अब सीआईए ने गिरफ्तार किया है अब इसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मेकेनिक यादव राम का हत्यारा राजेश उर्फ राजू 14 साल बाद सीआईए वन के हत्थे चढ़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीआईए वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश राणा ने बताया कि 14 साल पहले 2009 में बिलासपुर स्थित बीएसके सीमेंट फैक्टरी में मैकेनिक यादव राम की हत्या हुई थी। फैक्ट्री में ही काम करने वाले राजेश उर्फ राजू ने रंजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया था। दरअसल राजेश उर्फ राजू की मैकेनिक अरविंद से किसी बात को लेकर बहस हुई और उसके बाद उसने देर रात सो रहे अरविंद ठेकेदार और मैकेनिक यादव राम पर लकड़ी की फर्टियों से हमला कर दिया जिसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। इसमें यादव राम की मौत हो गई थी। तब से ही राजेश उर्फ राजू फरार चल रहा था। 2010 में राजेश उर्फ राजू को भगोड़ा घोषित किया गया और उस पर ₹5000 का इनाम रखा गया था। इंस्पेक्टर राकेश राणा ने बताया कि 14 साल से फरार इस हत्यारोपी को काबू किया है अब इसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
