Saturday , 25 July 2026

पत्नी ने ही रच डाली अपने पति की हत्या की साजिश, कार में डाल कर जला डाला

कर्नाटक डेस्क- कर्नाटक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस ने शिवमोग्गा जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी बच्चों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 26 सितंबर को अचापुरा गांव निवासी विनोद (45) की हत्या कर दी लेकिन घटना को धिक वक्त तक छिपा नही सके, जब क्षेत्र के एक जंगल में चालक की सीट पर एक शव के साथ पूरी तरह से जली हुई कार मिली तो पूरी घटना दो दिन में ही सामने आ गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं गिरफ्तार लोगों की पहचान पीड़िता की पत्नी बीनू (42), उनके बड़े बेटे विवेक (21), छोटे बेटे विष्णु (19), बीनू की बहन के बेटे अशोक (23) विनोद के भाई संजय (36) के रूप में हुई है। यह सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। लेकिन जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की तो दोनों के बयान एक-दूसरे से अलग थे। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More Stories:

मृतक के आचरण से मरेशान थे घरवाले
पुलिस के अनुसार, विनोद की हत्या करने के बाद आरोपी शव को हुनसेकोप्पा वन क्षेत्र में एक कार में ले गया आत्महत्या का मामला बनाने के लिए उसमें आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी शहर की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर पीड़ित ने अपने परिवार के साथ लड़ाई की। इस मुद्दे ने उनके उनके परिवार के सभी सदस्यों के बीच संबंधों में दरार पैदा कर दी। तो वहीं, हाल ही में विनोद ने अपनी जमीन बेच दी थी और अपने दोस्त को बड़ा हिस्सा देने की योजना बनाई थी। वह एक संपत्ति बेचने की भी योजना बना रहा था। पुलिस ने कहा कि, विनोद के आचरण से परेशान परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *