मुंबई 28 नवंबर: मुंबई के उपनगरीय कांदिवली इलाके में बुधवार को उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब एक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान मंच पर ही नृत्य करते हुए अचानक गिरने के बाद 12 साल की लड़की की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार कांदिवली इलाके में बीजेपी के नगरसेवक कमलेश यादव की तरफ एक कार्यक्रम सीएम चषक का आयोजन किया गया था। कांदिवली थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अनीषा शर्मा के रूप में की गयी है। अनीषा मंगलवार रात मुंबई के उपनगरीय कांदिवली इलाके में एक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रस्तुति के बीच में ही गिर गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 12 वर्षीय मनीषा 7वीं कक्षा की छात्र थी। इस प्रकार प्रतियोगिता के दौरान हुई लड़की की मौत से इलाके सभी लोग सदमे में है।
बता दें कि इस प्रकार नृत्य के बीच गिरने के बाद हुई लड़की की मौत के कारणों का अभी नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
