Monday , 27 July 2026

गोवा में दूसरे दिन भी नहीं चली टैक्सी

गोवा सरकार के आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम लगाने के बावजूद भी गोवा में टैक्सी चालकों ने दूसरे दिन भी अपने वाहन सड़कों पर नहीं उतारे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर गोवा पर्यटन टैक्सी संघ के महासचिव विनायक नानोस्कर ने बताया, “ हड़ताज भी जारी रहेगी और राज्य में एक भी टैक्सी नहीं चलेगी। हम लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल जारी रहेगी।”

राज्य में कल से टैक्सी हड़ताल शुरू हुई थी और इसकी वजह से करीब 18,000 टैक्सी और 350 येलो एवं ब्लैक प्री-पैड टैक्सी भी सड़कों से नदारद हैं।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत राज्य सरकार ने सभी टैक्सी में स्पीड गवर्नर लगाने का कहा है, जिसका विरोध टैक्सी चालक कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने टैक्सी चालकों की मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *