कुरुक्षेत्र , 23 अक्तूबर। गुरु शिष्या का रिश्ता हुआ तार तार, 12 वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा ने टीचर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पिहोवा के ग्रामीण क्षेत्र का है जहाँ सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने अध्यापक पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस पर भी इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप जड़ा है।
आरोप है कि पुलिस जांच अधिकारी इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे बचाने में लगा है। पीड़िता ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि आरोपी टीचर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और साथ ही उसे और उसके परिवार को उठाने की धमकी भी दी।
पीड़ित के माता पिता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उन्हें पुलिस स्टेशन के चक्कर कटवा रही है।
बता दें पीड़िता ने एसएचओ पर भी आरोप लगाया है आप खुद सुनिए पीड़ित छात्र ने क्या कहा एसएचओ के बारे में।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्हें आज ही शिकायत मिली है और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और उसके परिजनों के लगाए आरोपों को नकारते हुए पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों ने यह कहकर कार्रवाई रुकवाई थी कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है।
फिलहाल इस मामले में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस मामले ने गुरु शिष्या के रिश्ते की गरिमा को तार तार जरूर कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
