नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मामले निंततर सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो, एक दिन में 10,853 नए मामले सामने ए हैं। तो वहीं 526 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,55,536 हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 526 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंच गई है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,105 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 34 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
