चंडीगढ़ 28 अप्रैल : साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही हैं। दूसरे दिन इस फिल्म ने पहले दिन की तरह ही शानदार कमाई कर दिखाई हैं। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी ऐसे में फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस फिल्म ने महज दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहले दिन इस फिल्म ने 53.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 51.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया। इसके साथ ही दो दिनों में इस फिल्म ने 104.50 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर और जबरदस्त कमाई करने वाली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
