मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के रीवा जिले से दिलदहला देने वाला मामना सामने आया है जहां पर एक गांव में 17 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जानकारी के तहत इस मामले में एक व्यक्ति ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता ने अपने बचाव की कोशिश की तो आरोपियों से दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि, कि घटना बीते रविवार रात की है और सोमवार को इसकी शिकायत की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही थी, तभी शिवकरण गौड़ ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और जंगल में ले गए। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता विरोध कर रही थी और चिल्ला रही थी तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई जगह दांत गड़ा दिए। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।’
Read More Stories:
पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज
इस मामले में मिली जानकारी के तहत घटना के बाद किशोरी किसी तरह से अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और सारी जानकारी दी। वहीं बीते सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया। वहीं मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पिलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बीते 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी 22 साल का बताया जा रहा है। इसी के साथ दो अन्य आरोपियों की उम्र 16-17 साल के है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
