Sunday , 26 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

सोनीपत में तेज रफ्तार कार का कहर, 5 युवकों को रौंदा, एक की मौ*त

हरियाणा के सोनीपत जिले में सड़क किनारे खड़े युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बीती रात करीब 11 बजे जठेडी में बिसवां मील मार्ग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जानकारी के अनुसार, रात को पुलिस नियंत्रण कक्ष से जठेड़ी में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और चार अन्य घायल थे। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव धनवा निवासी शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *