Saturday , 12 September 2026
करनाल में 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

होली पर सोनीपत में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में उतारा मौत के घाट

सोनीपत,15 मार्च : हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार (14 मार्च) होली के दिन BJP नेता मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. देर रात गांव में पड़ोसी ने उन्हें गोली मार दी. जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पड़ोसी की जमीन खरीद की रंजिश में आरोपी ने BJP नेता की हत्या कर दी है. पड़ोसी ने बीती रात तीन राउंड फायर करके सुरेंद्र जवाहरा को मौत के घाट उतार दिया. सदर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि शुक्रवार (14 मार्च) को BJP नेता सुरेंद्र जवाहरा ने अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. वहीं रात को करीब नौ बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो पड़ोसी ने पिस्टल से उनपर फायरिंग कर दी.

अपनी जान बचाने के लिए वे एक दुकान में घुस गए लेकिन तीन राउंड फायर से उनकी जान चली गई. उनका शव गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवाया गया है.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *