Sunday , 26 July 2026

Ambala : बाइक सवार पुजारी को कार ने मारी टक्कर,

साहा गौरी शंकर गोशाला स्थित शनि मंदिर जा रहे बाइक सवार पुजारी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल मुखेम गांव निवासी सुबीन कुमार ने बताया कि वह साहा में राकेश के पास किराए पर रहता है और वह साहा से कालपी रोड स्थित गोरी शंकर गोशाला स्थित शनि मंदिर में पुजारी है। उसी के साथ उसका भाई कृष्ण भी पुजारी का काम करता है। दो दिन पहले 29 जनवरी की शाम को वह साहा चौक से बाइक पर सवार होकर शनि मंदिर जा रहा था। इसी दौरान उसका भाई कृष्ण भी बाइक पर सवार होकर साहा से गोशाला जा रहा था।
तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसके कृष्ण की बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद कृष्ण बाइक समेत जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए एमएम अस्पताल में पहुंचाया। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *