हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता द्वारा हिसार के डीएसपी पर दुव्यर्वहार करने के आरोपों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी को हिसार से अन्य जिले में तबादला करने के निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री अनिल विज को हिसार से आई महिला ने बताया कि उसने व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था, मगर हिसार पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली की वजह से आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली। उसका आरोप था कि मामले में तथ्यों को सामने नहीं लाया गया और डीएसपी द्वारा उससे दुवर्यवहार किया गया। गृह मंत्री ने इस मामले में डीएसपी का अन्य जिले में तबादला करने व मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
कैथल से आई महिला ने जमीनी विवाद पर मारपीट करने के आरोप लगाए, जिस पर मंत्री विज ने एसपी कैथल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, पानीपत से आए व्यक्ति ने पैसों के लेनदेन मामले में धोखाधड़ी करने, नूंह निवासी फरियादी ने झगड़े के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने, नूंह के ही रहने वाले व्यक्ति ने बलात्कार मामले में कार्रवाई नहीं होने, करनाल निवासी महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने व अन्य मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
