Saturday , 25 July 2026

हादसेे में कार सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

टोहाना,15 जुलाई (नवल सिंह) :  गांव पिरथला मे पारता रोड पर एक मोटरसाईकिल अचानक सामने आने से कार पेड से टकरा गई जिसमे कार सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों को राहगीरों ने निजि अस्पताल में पहुंचाया। जहां 21 वर्षीय अरमान को चिक्तिसको ने मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई देवीलाल ने बताया कि चालक प्रहलाद के अनुसार जब वह गाडी चला रहा था तो अचानक सामने से एक मोटरसाईकिल आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड गया। हादसे में अरमान की मौत हो चुकी है। पुलिस कारवाई जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *