Saturday , 12 September 2026

‘हाथी भाई’ के बाद टीवी इंडस्ट्री ने खोया एक और चेहरा

टीवी शो तारक मेहता के उल्टा चश्मा के हाथी भाई को खोने के बाद एक और बुरी खबर आई है। टीवी और फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार रीता भादुड़ी का मंगलवार (17 जुलाई) को निधन हो गया है। रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दी। रीता का अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीता काफी समय से बीमार चल रही थी. पिछले दिनों दोनों किडनी खराब होने के कारण वह रोजाना डायलिसिस के लिए जाया करती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

रीता के निधन के बाद सारी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रीता को न सिर्फ जानदार अभिनय के लिए जाना जाएगा, बल्कि जिंदगी के आखिरी वक्त में जिंदादिली दिखाने के लिए भी जाना जाएगा। डायलिसिस के दौरान भी रीता एक टीवी का हिस्सा थीं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रीता ने कहा था, ‘बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों से लोगों को डरना नहीं चाहिए और क्यों बीमारियों के डर से लोगों को अपना छोड़ देना चाहिए। मुझे काम करना पसंद है और बिजी रहना भी. मैं हर वक्त अपनी खराब सेहत के बारे में सोचना मुझको बिल्कुल भी पसंद नहीं है, इसलिए मैं खुद को बिजी रखना पसंद करती हूं’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *