Monday , 27 July 2026

हरियाणा SGPC को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब की पुरानी SGPC द्वारा कार्यभार सौंपा गया !

हरियाणा:- पंचकूला, गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब की पुरानी SGPC ने अपना कार्यभार हरियाणा SGPC को सौंपा। इस दौरान मौके पर हरियाणा एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल, हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह मौजूद रहे। वहीं सेवा संभाल हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अब सेवा संभाली है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी, जनरल सेक्टरी व सदस्यों की मौजूदगी में कार्यभार हरियाणा एसजीपीसी को सौंपा गया। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से हरियाणा एसजीपीसी के लिए प्रयास किए थे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई दी। हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब के सभी पदाधिकारियों को कहूंगा कि सभी मिलकर ईमानदारी और वफादारी से काम करें। अब इस प्रबंधक कमेटी के द्वारा हरियाणा के सिखों की बेअंत सेवा कर सकेंगे। हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा । हरियाणा में सिर्फ हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बदलाव हुआ है लेकिन गुरुद्वारों में काम करने वाले लोग वही रहेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *