हरियाणा डेस्क: चंड़ीगढ़ में हरियाणा बीजेपी के जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी शिरकत की। इस दौरान मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाए गए बीजेपी के 41 वें स्थापना दिवस पर चर्चा हुई।

बैठक में पार्टी संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को बताया गया कि, हरियाणा के 20000 बूथों पर बीजेपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम बढ़िया तरीके संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी नेताओं, विधायकों और सांसदों ने शिरकत की। इसके अलावा हरियाणा बीजेपी महामंत्री वेद पाल ने बताया कि, बैठक में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा राव भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने पर भी चर्चा हुई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
