Wednesday , 28 October 2026

उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, सुंरग से निकले हर मजदूर को मिलेगा इतना पैसा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे रहे सभी श्रमिकों को राज्य सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सुरंग में 16 दिन तक फंसे रहे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने के अभियान के सफल होने के बाद सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उन्होंने कहा कि इसके अलावा श्रमिकों के अस्पताल में इलाज और उनके घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा श्रमिकों के अस्पताल में इलाज और उनके घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। धामी ने कहा कि सुरंग से बाहर निकालने के बाद सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्च भी सरकार उठाएगी। उनका कहना था कि सरकार श्रमिकों के अलावा उनके परिजनों के भी खाने और रहने की व्यवस्था कर रही है।


मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान की सफलता के लिए स्थानीय देवता बाबा बौखनाग की कृपा को भी श्रेय दिया और कहा कि सिलक्यारा में उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं। धामी ने कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग का मंदिर बनाने की मांग उठाई है जिसे सरकार पूरा करेगी । उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द मंदिर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *