Saturday , 25 July 2026

हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 4 फरवरी को, बजट सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा!

चंडीगढ़,28 जनवरी। हरियाणा सरकार ने 4 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक हरियाणा सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगी। बैठक में बजट सत्र की तारीख तय करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बैठक में राज्य के प्रमुख विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संबंधित लोग शामिल होंगे। इस दौरान आगामी योजनाओं और नीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि राज्य सरकार बैठक में कई बड़े फैसले ले सकती है, जो हरियाणा के समग्र विकास और जनता की भलाई के लिए अहम होंगे।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके कैबिनेट सहयोगी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करेंगे और लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे। इससे पहले 23 जनवरी को भी हरियाणा कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। महज दो हफ्तों के भीतर दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *