Saturday , 25 July 2026

साइबर सिटी के एक घर में घुसा अज़गर, घरवालों में दहशत का माहौल

गुरुग्राम, 3 जुलाई(सतीश कुमार राघव):  साइबर सिटी गुरुग्राम के एक घर में अज़गर घुस गया। घर में अजगर को देखकर घरवालों में हड़कंप मच गया और दहशत च गई। मामले की सुचना वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को दी। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ की टीम ने 30 मिन्ट्स रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और उसे घर से बहार ले आए तब जाकर घरवालों रहत की साँस ली।
घटना शीतला कॉलोनी की है जहाँ बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक घर की किचन में अज़गर दिखाई दिया हुआ यूँ कि जैसे की घर की महिला खाना बनाने के लिए किचन में आई तो उसने बर्तनो के पीछे अजगर बैठा हुआ देखा। घर में अजगर को देखकर वह डर गई और चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सुमने ने फोन पर इसकी सुचना अपने को दी। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंच अजगर को पकड़ा।
 घर के किचन में अजगर मिलना कितना खतरनाक था इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अजगर किचन तक आया कैसे।  दरसल गुरुग्राम में बढ़ती आबादी के कारण लोग शहर छोड़ जंगलों के करीब बस्ते जा रहे है। जंगल करीब होने के कारन अजगर घर में घुस गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *