चंडीगढ़,12 मार्च – हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए मांग की है कि कल विधानसभा में हुई घटना पर निंदा प्रस्ताव लाया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, विधायक राम कुमार गौतम ने सदन में मंत्री अरविंद शर्मा पर पैसे लेने का बड़ा आरोप लगाया, जिससे सियासी हलचल मच गई। इस पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जांच की मांग, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की अपील
अशोक अरोड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले की गहन जांच के लिए एक कमेटी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा,
“अगर सरकार इस मामले की जांच नहीं कराती तो इस पर सवाल उठेंगे। विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
