Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा में 21 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़ : हरियाणा में चुनाव आयोग 21 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी कर रहा है। इन दलों को पिछले छह सालों से किसी भी चुनाव में भाग न लेने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ए श्रीनिवास ने बताया कि आयोग की हिदायतों अनुसार प्रदेश के 21 गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा पिछले 6 वर्षों में किसी भी चुनावी गतिविधि में भाग न लेने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से इन 21 गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आवश्यक कागजात जमा करवाने तथा सुनवाई के लिए 22 व 23 जुलाई को अवसर प्रदान किया गया था, परन्तु उक्त दोनों तिथियों को इन 21 गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों का कोई भी प्रतिनिधि सुनवाई हेतु उपस्थित नहीं हुआ।

इन दलों को जारी किया नोटिस

उन्होंने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया, उनमें अपना राज फ्रंट झज्जर, हरियाणा स्वतन्त्र पार्टी झज्जर, राष्ट्रीय बुजुर्ग शक्ति पार्टी झज्जर, भारत (इन्टीग्रेटीड) रक्षक दल गुडगांव, भारतीय जन हित विकास पार्टी गुडगांव , गुड़गांव रेजिडेन्ट पार्टी गुड़गांव, हिन्द समदर्शी पार्टी गुड़गांव, कर्मा पार्टी गुड़गांव, मेरा गांव मेरा देश पार्टी गुड़गांव, नेशनल जनहित कांग्रेस (एबी)गुड़गांव, समरस समाज पार्टी गुड़गांव, टोटल विकास पार्टी गुड़गांव, जनता उदय पार्टी फरीदाबाद, बेरोजगार आदमी अधिकार पार्टी फरीदाबाद, राष्ट्रीय आर्य राज सभा रोहतक, सेवा दल रोहतक, लोक परिवर्तन पार्टी (डीसी)पानीपत, हरियाणा जनरक्षक दल सोनीपत, हरियाणा कान्ति दल कुरूक्षेत्र,राष्ट्रीय कर्मयोग पार्टी, करनाल और सुशासन पार्टी, भिवानी शामिल हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *