दिल्ली,23 फरवरी : PM नरेंद्र मोदी आज, 23 फरवरी से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य स्वास्थ्य, निवेश, कृषि और सांस्कृतिक क्षेत्रों में राष्ट्र की समृद्धि और विकास को गति देना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मध्यप्रदेश में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास
PM मोदी रविवार, 23 फरवरी को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित गरहा गांव में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। यह संस्थान विशेष रूप से कैंसर रोगियों के इलाज के लिए समर्पित होगा और इसके निर्माण में 200 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इस संस्थान में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा होगी, जिससे प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। तेलंगाना: निर्माणाधीन सुरंग में छत गिरने से 8 मजदूर फंसे, बचाव अभियान तेज
ग्लोबल समिट का उद्घाटन
सोमवार, 24 फरवरी को PM मोदी भोपाल में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इस समिट का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश हब के रूप में स्थापित करना है। समिट में फार्मा, मेडिकल डिवाइस, परिवहन, कौशल विकास, पर्यटन और एमएसएमई जैसे विभिन्न उद्योगों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे, जिनमें वैश्विक दक्षिण देशों का सम्मेलन, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन सत्र शामिल होंगे। समिट के दौरान तीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें ऑटो शो, टेक्सटाइल एंड फैशन एक्सपो और ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ विलेज प्रमुख हैं।
बिहार में PM किसान योजना की 19वीं किस्त
PM मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, पीएम मोदी मोतिहारी में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।जम्मू से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 16 यात्री घायल
असम में सांस्कृतिक उत्सव ‘झूमोइर बिनंदिनी’
25 फरवरी को PM मोदी का असम दौरा प्रस्तावित है, जहां वे गुवाहाटी में आयोजित ‘झूमोइर बिनंदिनी (मेगा झूमोइर) 2025’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह भव्य सांस्कृतिक उत्सव असम के चाय जनजाति और आदिवासी समुदायों के 8,000 कलाकारों द्वारा झूमोइर नृत्य का प्रदर्शन करेगा। यह कार्यक्रम असम के चाय उद्योग के औद्योगीकरण के 200 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक है और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
