Saturday , 31 October 2026

हरियाणा में 15 जून से होगा ‘जीरो सर्वे’, 6 साल से ज्यादा उम्र को भी किया जाएगा शामिल- अनिल विज

हरियाणा डेस्क:  कोरोना की तीसरी वेव की संभावनाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहले ही प्लानिंग शुरू कर दी है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 जून से जीरो सर्वें करवाया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर एंटी बॉडी क्या है। वहीं दूसरी तरफ विज ने कहा कि इस सर्वें 6 साल से अधिक के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर विज ने कहा कि विपक्ष का काम है मुददों को उठा और सरकार का काम है कि मुद्दों का समाधान करना है और वह प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

15 जून से हरियाणा में जीरो सर्वें करवाया जा रहा- अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, 15 जून से हरियाणा में जीरो सर्वें करवाया जा रहा है। जिससे हमें यह पता चल पाएगा कि, कितने लोगों ने कोरोना से बचने के लिए एंटी बॉडी बन चुकी है। चाहे वह वैक्सीनेशन के कारण बनी हो या फिर कोरोना संक्रमण के कारण बनी हो। उसका हमें अंदाजा लगता है। इसके बाद हमें यह मदद मिल पाएगी कि आखिर हमें किस क्षेत्र में कोरोना की वैक्सीन लगानी है और क्या प्लानिंग करनी है। इस बार का जीरो सर्वें 6 साल से ऊपर के बच्चे से लेकर सभी का किया जाएगा। ताकि उनमें कितनी एंटी बॉडी है उसका आंकलन किया जा सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *