चंडीगढ़: हरियाणा में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) अपने खर्च पर लोहे के ट्यूबलर और चैनल पोल को PCC पोल से बदलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम के निर्देशों के अनुसार रेल पोलों को निगम के खर्च पर नहीं बदला जाता है।
अनिल विज ने बताया कि पेहोवा विधानसभा क्षेत्र के गुलदेहरा और ठसका मीरांजी गांवों के अंदर HT और LT लाइन के लोहे के पोल नहीं लगे हैं। हालांकि, गांवों के बाहरी क्षेत्रों में 11 KV कृषि फीडरों पर कुल 107 लोहे के पोल चिन्हित किए गए हैं। इनमें 16 रेल पोल शामिल हैं।
ऊर्जा मंत्री के अनुसार, वर्ष 2014 से अब तक इन गांवों में लोहे के बिजली पोल से करंट लगने के कारण किसी जनहानि की घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि चिन्हित किए गए 107 पोल में से रेल पोल को छोड़कर शेष 91 लोहे के पोल जनवरी 2027 तक PCC पोल से बदल दिए जाएंगे। यह बदलाव UHBVNL अपने खर्च पर करेगा।
सरकार के इस कदम से बिजली ढांचे को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
