चंडीगढ़, 17 मार्च: हरियाणा सरकार ने 2025-26 का बजट पेश कर दिया है, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यम और बागवानी क्षेत्र में बड़े सुधारों और योजनाओं की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने 2,05,017.29 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव रखा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित आंकड़े 1,80,313.57 करोड़ रुपये से 13.7% अधिक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा में सरकारी उपक्रमों की वित्तीय स्थिति मजबूत
हरियाणा सरकार के 43 सरकारी उपक्रमों का बकाया ऋण 2014-15 में ₹69,922 करोड़ था, जो 2023-24 में घटकर ₹68,295 करोड़ रह गया है।
2008-09 में यह ऋण ₹30,233 करोड़ था, लेकिन 2014-15 तक बढ़कर ₹69,922 करोड़ हो गया।
पिछले 9 वर्षों में सरकार ने ₹1,627 करोड़ का कर्ज कम किया।
उदय योजना के तहत ₹25,950 करोड़ का बिजली निगमों का कर्ज सरकार ने खुद लिया।
हरियाणा सरकार किसानों और बागवानी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़े कदम उठा रही है।
✅ बागवानी मिशन को सभी 22 जिलों में लागू किया जाएगा।
✅ 2738 करोड़ रुपये की लागत से “सतत बागवानी प्रोजेक्ट” जापान सरकार की मदद से शुरू होगा।
✅ अगले साल 1 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है (2024-25 में 25,000 एकड़ था)।
✅ गांव मनेठी, रेवाड़ी में नया मार्केट यार्ड बनाया जाएगा।
✅ गुरुग्राम में फूल मंडी स्थापित करने की योजना।
✅ हिसार, सिरसा और भिवानी में आधुनिक बागवानी और कृषि प्रसंस्करण इकाइयां लगाई जाएंगी।
किसानों को नई सौगातें
✅ धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को “मेरा पानी मेरी विरासत योजना” के तहत ₹7,000 से बढ़ाकर ₹8,000 प्रति एकड़ का अनुदान।
✅ धान की सीधी बुआई के लिए अनुदान ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,500 प्रति एकड़।
✅ पराली प्रबंधन के लिए अनुदान ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,200 प्रति एकड़।
✅ देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी ₹25,000 से बढ़ाकर ₹30,000।
✅ 2 एकड़ की बजाय अब 1 एकड़ तक के किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
✅ गन्ने की मशीन से कटाई के लिए हार्वेस्टर पर सब्सिडी मिलेगी।
महिला किसानों को ब्याज मुक्त लोन
✅ महिला किसान डेयरी, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए ₹1 लाख का ब्याज मुक्त लोन ले सकेंगी।
✅ मोरनी के किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजना तैयार होगी।
हरियाणा सरकार ने गौशालाओं और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं:
✅ हर जिले में नया गौ अभयारण्य बनेगा।
✅ 1000 तक पशुओं वाली गौशालाओं को 1 ई-रिक्शा और 1000 से अधिक पशुओं वाली गौशालाओं को 2 ई-रिक्शा दिए जाएंगे।
✅ गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए 51 नए शेड बनाए जाएंगे, जिनके लिए ₹5 करोड़ का अनुदान।
✅ पशुधन बीमा योजना का लाभ अब एक किसान 10 पशुओं तक ले पाएगा।
मछली और झींगा पालन को बढ़ावा
✅ सिरसा और भिवानी में “एकीकृत एक्वा पार्क” और उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाएंगे।
✅ सफेद झींगा के उत्पादन की लागत कम करने के लिए सोलर पैनल पर अनुदान की सीमा 10 किलोवाट से बढ़ाकर 30 किलोवाट की गई।
हरियाणा सरकार ने उद्योग और निर्यात को नई गति देने के लिए बड़े फैसले लिए हैं:
✅ हिसार एयरपोर्ट में एयर कार्गो के लिए गोदाम बनाया जाएगा।
✅ सहकारी क्षेत्र में दक्षिण हरियाणा में सरसों तेल मिल और कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी तेल की मिल बनेगी।
✅ हरित स्टोर योजना के तहत 2025-26 में 750 नए स्टोर खोले जाएंगे।
✅ वीटा डेयरी के 350 नए बूथ खोले जाएंगे।
नया दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन
✅ “मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना” के तहत 70 करोड़ रुपये का प्रावधान।
✅ हर ब्लॉक में दूध संग्रह केंद्र और हर जिले में एक दूध शीतलन केंद्र बनेगा।
हरियाणा का बजट – किसानों और उद्योगों के लिए गेम चेंजर
हरियाणा सरकार के इस बजट को किसानों, पशुपालकों, बागवानी क्षेत्र और उद्यमियों के लिए क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा को कृषि और बागवानी का राष्ट्रीय हब बनाने का लक्ष्य रखा है। आने वाले सालों में यह योजनाएं हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
