रोहतक, 27 मई 2025 — हरियाणा की शिक्षा और कला संस्कृति को नई दिशा देने के उद्देश्य से डॉ. अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा तीन साल की अवधि के लिए की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ. अमित आर्य का प्रशासन और मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के रूप में 10 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी सलाहकार के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। मीडिया जगत में भी डॉ. आर्य का नाम जाना-पहचाना है — उन्होंने करीब दो दशक तक प्रमुख समाचार चैनलों में संपादकीय भूमिका निभाई है।
छात्रसंघ से लेकर वाइस चांसलर तक का सफर
डॉ. अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, जहां वे ABVP के सक्रिय सदस्य रहे और छात्रसंघ के सचिव भी बने। यहीं से उनके नेतृत्व और संवाद कौशल की शुरुआत हुई।
केंद्र सरकार में निभाई बड़ी भूमिका
पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने उन्हें वरिष्ठ मीडिया कंसलटेंट नियुक्त किया था, जहां उन्होंने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सूचना मंत्रालय की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
उनकी नई नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि रोहतक स्थित यह कला और दृश्य कला की यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। राज्य की सांस्कृतिक पहचान और युवा प्रतिभाओं को निखारने में उनका अनुभव लाभदायक साबित होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
