Monday , 27 July 2026

झाड़फूक के बहाने महिला से छेड़छाड़, एतराज करने पर बताया भुत प्रेत का साया साथ ही चिमटे से की पिटाई

10 अप्रैल 2019 पेहवा (कुरुक्षेत्र): झाड़फूंक करने वाले बाबा द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने और महिला को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। घटना कुरुक्षेत्र के कस्बा पेहवा के गांव मुकीमपुरा की हैं। आरोप है कि बाबा ने झाड़फूक के दौरन महिला से छेड़छाड़ की और एतराज करने पर बाबा ने महिला को इतनी बुरी तरह से चिमटे से पीटा की वो बेहोश हो गई। पीड़ित महिला और उसके पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी बाबा की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला काफी समय से बीमार चल रही थी जब कही से भी आराम नहीं मिला तो किसी जानकर के कहे मुताबिक महिला और उसका पति झाड़फूक करने वाले खुंडेवाला बाबा रिंकू के पास पहुंचे जहाँ बाबा ने झाड़फूक के नाम पर महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के मना करने पर बाबा ने भुत प्रेत का साया बताते हुए महिला को चिमटों से पीटना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने पर जब उसका पति बीच बचाव के लिए आया तो बाबा के चेलों ने उसे यह कह कर पकड़ लिया कि इलाज के लिए बाबा ऐसा ही करते हैं। मार खाते खाते महिला बेहोश हो गई और उसका पति उसे घर ले आया जिसके बाद बाबा के चेलों ने फोन कर इस बारे में किसी को बताने पर घर बर्बाद करने की धमकी भी उन्हें दी।

फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित पति पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी बाबा की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बाबा को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने बाबा के डेरे पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल आरोपी बाबा की तलाश जारी और वो जल्द पुलिस हिरासत में होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *