अम्बाला, 2 अगस्त: हरियाणा में आवागमन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अम्बाला का नया घरेलू एयरपोर्ट अब पूरी तरह से बनकर तैयार है, और इसका उद्घाटन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा, जिसकी पुष्टि राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एयरपोर्ट का निर्माण कैसे हुआ?
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय की ज़मीन पर बना है, और इसके निर्माण के पीछे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अहम भूमिका रही। उन्हीं के प्रयासों से यह ज़मीन एयरपोर्ट के लिए दी गई, जिसके चलते अब श्री विज ने उन्हें उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है – और रक्षामंत्री ने यह आमंत्रण सहर्ष स्वीकार भी कर लिया है। उद्घाटन समारोह की तिथि 15 अगस्त के आसपास तय की जा रही है।
एयरपोर्ट की लोकेशन बना रही इसे खास
अनिल विज ने बताया कि अम्बाला एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। इससे न केवल अम्बाला शहर के नागरिकों को फायदा होगा, बल्कि हिमाचल, पश्चिमी यूपी, कैथल, जींद जैसे आसपास के जिलों और राज्यों के लोग भी सहजता से यहां पहुंच सकेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
